फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP MLA Ataur Rahman locked the young man in the room and beat him in bareilly

Bareilly: सपा विधायक अताउर्रहमान ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा, पीड़ित ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 27 Feb 2023 07:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 07:49 AM IST
सार

युवक को जमीन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर बुलाया गया था। आरोप है कि विधायक ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा। पीड़ित की ओर से विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
SP MLA Ataur Rahman locked the young man in the room and beat him in bareilly
सपा विधायक अताउर्रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान ने कस्बे में जाफरी चौराहा के पास स्थित अपने पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर कमरे में बंद कर एक युवक को पीट दिया। युवक को जमीन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर बुलाया गया था। पुलिस ने देर रात विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सिंगौथी गांव के अनीस अहमद का कहना है कि शनिवार सुबह आठ बजे जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। तभी रफीक अहमद, रहीस अहमद व एक अन्य ने हथियारों के साथ उनके घर में घुस गए और मारपीट की। इस मामले में रविवार दोपहर विधायक ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया। 
विज्ञापन


अनीस ने अपनी तरफ से समझौते के लिए मोहल्ला शाहगढ़ के रहने वाले अपने साले आसिम को भेजा। वहां उक्त तीनों लोग पहले से थे, उन्होंने विधायक के साथ मिलकर आसिम को कमरे में बंद कर पीटा और सीने पर चाकुओं से वार किए। काफी समय बीतने पर अनीस खुद वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। अनीस किसी तरह आसिम को बचाकर वहां से भागे तो पीछे से उन दोनों पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता होने की बात कह देर रात थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देर रात सपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित और आरोपी पक्ष थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आवेश में आकर उन्होंने तहरीर दी थी। अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया।

विधायक ने आरोप गलत बताए 

सपा विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि दोनों पक्ष खुद ही कार्यालय आए थे। समझौता न होने पर वे लौट गए। मारपीट का आरोप गलत है। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि साक्ष्य के आधार पर बहेड़ी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed