फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader who brought brother from Mumbai after defying rules again broke lockdown

नियमों को धता बताकर मुंबई से भाई को लाने वाले सपा नेता ने फिर तोड़ा लॉकडाउन

Sat, 16 May 2020 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
SP leader who brought brother from Mumbai after defying rules again broke lockdown
राशन बांटने के दौरान सपाइयों ने सामाजिक दूरी का भी नहीं रखा ख्याल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बिना मॉस्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर भीड़ को खाद्य सामग्री बांटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
बरेली। एडीएम की ओर से जारी पास का दुरुपयोग करके मुंबई से भाई को लाने वाले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज ने अब एक और कारनामा कर दिया है। मोहित का एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वह गाड़ी के पीछे खड़े होकर भीड़ को कुछ बांटते दिख रहे हैं। इस दौरान कोई भी मास्क नहीं लगाए है। मोहित के इस वीडियो से सपा नेता भी हैरान हैं। हालांकि वे अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
करीब 10 दिन पहले मोहित के कारनामे से जिला प्रशासन मुश्किल में पड़ गया था। मोहित एडीएम से सामान्य पास बनवाकर उसके दम पर मुंबई से अपने भाई को बुला लाए थे। मीडिया में यह मामला उछला तो अधिकारी अवाक रह गए। अब वायरल हुए वीडियो में मोहित सपा का झंडा लगी गाड़ी से लोगों को खाद्य सामग्री बांटकर समाजसेवा करते दिख रहे हैं, लेकिन उनके तरीके पर उंगलियां उठ रही हैं। वीडियो में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड की इकाई फिलहाल भंग चल रही है। पहले मोहित ही इसके जिलाध्यक्ष थे। मुंबई से भाई को बुलाकर लाने का मामला अखबारों के जरिये ही पता लगा। अब यह वीडियो वायरल होने की बात पता लगी है। पहले वीडियो देखेंगे फिर पार्टी की कार्यकारिणी इस पर निर्णय लेगी। लोगों की मदद करना अच्छी बात है, पर सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पालन करना भी जरूरी है। - अगम मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed