फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader Ramveer Diwakar arrested for abusing Amit Shah

Bareilly: अमित शाह को गाली देने वाले सपा नेता रामवीर दिवाकर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 22 Dec 2024 09:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

बरेली में सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर गाली देने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
SP leader Ramveer Diwakar arrested for abusing Amit Shah
सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर बुरे फंस गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर उन्होंने गाली-गलौज कर दीस, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को सपा व उसके फ्रंटल संगठनों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कथित बयान को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया की मौजूदगी में सपा नेताओं ने अमित शाह व भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगली। इसमें सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर एक कदम और आगे निकल गए। चौपुला के पास प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर कैमरे के सामने गालियां तक दे डालीं। उस वक्त रामवीर का अंदाज देखकर उनकी पार्टी के नेता भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


रामवीर का गाली-गलौज वाला यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार शाम भाजपा नेता जयदीप चौधरी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाल अमित पांडेय को रामवीर दिवाकर के नाम की तहरीर दी। कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री को इस तरह के अपशब्द बोलने से आम जनता व पार्टी से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed