फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader feared attack, used to keep private gunners for security

सपा नेता को थी हमले की आशंका, सुरक्षा के लिए रखते थे निजी गनर

Tue, 01 Nov 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
SP leader feared attack, used to keep private gunners for security
बदायूं। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता को कई साल से हमले का डर सता रहा था। इससे वह अपने साथ निजी गनर रखते थे, जो हर समय उनके साथ असलहे लेकर तैयार रहते थे, लेकिन हत्या के दौरान गनर घर पर मौजूद नहीं थे। उनका छोटा भाई गनर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में राकेश गुप्ता का अच्छा नाम था। बाद में सपा सरकार में भी नाम रहा। उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही उनके दुश्मन भी पैदा हो गए। जब उनके भाई की हत्या हुई, तब उन्हें लगने लगा कि उनकी जान को भी खतरा है। इससे वह निजी गनर रखने लगे थे। कुछ और भी लोग उनके साथ असलहे लेकर मौजूद रहते थे। जब वह घर में चले जाते थे, तब गनर अपने घर जाते थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि उनके अलावा छोटे भाई राजेश गुप्ता को भी हमले का डर था। वह भी कभी अकेले नहीं आते-जाते थे। एक-दो लोग असलहा लेकर उनके साथ भी रहते थे। बताया जाता है कि सोमवार शाम जब राकेश गुप्ता घर के अंदर जाकर लेट गए, तब उनके छोटा भाई राजेश गनर अपने साथ ले गए। उन्हें राकेश गुप्ता की चिंता थी, इससे उन्होंने कॉल की थी। जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो एक व्यक्ति को घर भेजा गया, तब उन्हें तिहरे हत्याकांड का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed