फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader disappeared from the regional conference

सपा के मंडलीय सम्मेलन से बड़े नेता गायब

Mon, 29 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 29 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
सपा अधिवक्ता सभा के पहले मंडलीय सम्मेलन से बड़े नेता गायब रहे। मुख्य अतिथि और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के आने का प्रोग्राम ऐन वक्त पर निरस्त हो गया। इससे आईएमए हाल खचाखच भरा होने के बाद भी सम्मेलन नीरस हो गया। दो पूर्व सांसदों समेत पार्टी के चारों विधायकों और संगठन पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन से किनारा कर लिया। 
विज्ञापन

आईएमए हाल में रविवार दोपहर 11 बजे होने वाले सपा अधिवक्ता सभा के मंडलीय सम्मेलन में बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सर्वराज सिंह थे। 12 बजे पता चल गया कि सांसद धर्मेंद्र यादव नहीं आ रहे हैं। ये पता चलते ही खचाखच भरा हाल खाली होने लगा। विधायक सियाराम सागर, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम और भगवतसरन गंगवार सम्मेलन में पहले से अनुपस्थित थे। पूर्व सांसद सर्वराज सिंह, पूर्व विधायक इस्लाम साबिर और महिपाल सिंह भी मौजूद नहीं थे। सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव खुद मंच से 15 मिनट में ही उठकर चले गए। प्रवक्ता हरीशंकर यादव के अलावा संगठन पदाधिकारियों में से भी कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय बड़े नेताओं की गैर मौजूदगी में अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद यादव को अध्यक्षता सौंपी गई। रिटायर्ड जज और राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मंडलभर से आए अधिवक्ताओं को संबोधित करते कहा कि 2017 के चुनाव में किसी भी पार्टी के पास सीएम अखिलेश जैसा चेहरा नहीं है। विपक्षी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जगन्नाथ प्रसाद यादव ने अधिवक्ता सभा के मंडलीय सम्मेलन पूरे प्रदेश में कराए जाने की घोषणा की। प्रमोद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर अधिवक्ता सभा का प्रतिनिधि बनाए जाने की मांग रखी। एमएलसी शशांक यादव, दर्जा मंत्री आबिद खां, आनंद सिंह यादव, डा. अनिल शर्मा, तारा सिंह सोलंकी, प्रो. नसीम अख्तर, प्रमोद विष्ट, सुरेंद्र पाल सिंह, कृष्णपाल सिंह यादव, मृत्युंजय मिश्रा, शबनम श्रीवास्तव, ममता यादव, सुनीता सिंह, मंजू शर्मा आदि ने भी विचार रखे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed