फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP is preparing to sharpen the organization through special members.

Bareilly News: विशेष सदस्यों के जरिये संगठन को धार देने की तैयारी में सपा

Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
SP is preparing to sharpen the organization through special members.
बरेली। जिला कार्यकारिणी के बाद बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची की है। वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों को जोड़कर उनके अनुभव से संगठन को धार देने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी करना पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अनुभवी नेताओं को जोड़कर संगठन को उनके राजनीतिक अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन का लाभ दिलाना है। वर्ष 2027 चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटेंगे। जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें मिली जगह
आंवला सांसद नीरज मौर्य, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, इस्लाम साबिर, सुल्तान बेग, महीपाल सिंह यादव, शराफत खां, विजयपाल सिंह, आरके सिंह, पूर्व एमएलसी वसीम बरेलवी, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, डॉ. आईएस तोमर, पूर्व जिपं अध्यक्ष सरोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शिवचरन कश्यप, शिवप्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख भुता जगमोहन सिंह यादव, नगर पालिका फरीदपुर के चेयरमैन शराफत जरीवाला, नपं शीशगढ़ के चेयरमैन जाहिद हुसैन उर्फ हाजी गुड्डू, नपं सेंथल के चेयरमैन कंबर एजाज शानू, प्रदेश सचिव मलखान सिंह, कलीमुद्दीन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव, पुरुषोत्तम गंगवार, तेज प्रकाश गंगवार, नरेंद्र प्रताप मुखर्जी, रामभाग सिंह यादव, आदेश यादव गुड्डू, चंद्रसेन सागर, डॉ. जीराज यादव, वीडी शर्मा, नरेश सोलंकी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed