फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP high command removed sandesh from District Deputy president post

सपा हाईकमान ने संदेश को जिला उपाध्यक्ष पद से हटाया

Sun, 14 Feb 2016 02:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 14 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सपा शिविर में पिछले रविवार को हुए बवाल का ऑडियो बम आखिर जिला उपाध्यक्ष संदेश कनौजिया के सिर पर फूट ही गया। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की रिपोर्ट पर पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण की वजह से कुछ कड़वे फैसले एमएलसी चुनाव के बाद भी हो सकते हैं। संदेश कनौजिया का कहना है कि अब वह भी अपना पक्ष हाईकमान के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

बिथरी ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह की हार के बाद पार्टी के खेमे में कुर्सियां और पत्थर चलने के बाद भगदड़ मच गई थी। इस बवाल पर संदेश कनौजिया की एक पार्टी सदस्य से टेलीफोन वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ तो सपा में हड़कंप मच गया। इसमें  घटना का वृतांत देते समय सपा के बड़े नेताओं के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था जिसकी रिपोर्ट सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने पार्टी हाईकमान को भेजी थी।  मुख्यमंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने संदेश कनौजिया को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए।  इससे पहले जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की रिपोर्ट पर अरविंद यादव की भी जिला उपाध्यक्ष पद से छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन


‘सपा के एक शीर्ष नेता ने हाईकमान को गुमराह कर मुझे जिला उपाध्यक्ष पद से हटवाया। वह चुनाव से पहले ही कह चुके थे कि तुम्हें मौका मिलते ही हटवा दूंगा। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, पहले वह अपने गिरेबान में झांक लें। मैं अगर पद पर रहता तो भी पार्टी के लिए काम करता और नहीं हूं तो भी पार्टी के लिए काम करूंगा। हाईकमान के समक्ष हम भी अपना पक्ष रखेंगे।’ संदेश कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


‘संदेश कनौजिया का ऑडियो बता रहा है कि हमें उनका वोट नहीं मिला। उन पर कार्रवाई ऑडियो वायरल होने की वजह से हुई है। जिला उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। किसी अन्य नेता को जिम्मेदार ठहराना गलत है।’ बिजेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed