फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP extends support to the protest over sugarcane payments.

Bareilly News: सपा ने गन्ना भुगतान के लिए धरने का किया समर्थन

Thu, 03 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP extends support to the protest over sugarcane payments.
बहेड़ी। केसर शुगर मिल पर भाकियू (भानु) का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी धरना स्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। सपा पदाधिकारियों ने बताया कि यह समर्थन विधायक अताउर रहमान के निर्देश पर दिया गया। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा किसानों के हित में खड़ी रहेगी। पार्टी उनके बकाया भुगतान के लिए संघर्ष करेगी। धरने को समर्थन देने वालों में नासिर रजा खां और जिला उपाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर और सरदार इकबाल सिंह चीमा भी उपस्थित रहे। सपा ने मिल प्रबंधन से किसानों का बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि भुगतान न होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed