फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party district executive declared in Bareilly

Bareilly: जिलाध्यक्ष के तीन महीने बाद सपा कार्यकारिणी घोषित, 15 लोगों को बनाया गया सचिव; देखें पूरी सूची

Sun, 09 Jul 2023 08:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Jul 2023 08:51 AM IST
सार

सपा की नई कार्यकारिणी में तनवीर उर इस्लाम, मनोहर सिंह पटेल, तारिक लिटिल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नदीम अली, विजेंद्र यादव व रविंद्र सिंह यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 15 लोगों को सचिव बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Samajwadi Party district executive declared in Bareilly
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें जिलाध्यक्ष समेत 49 लोगों को शामिल किया गया है। सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव व सचिव और सदस्य बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हार के बाद सपा ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी। नगर निकाय चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष के लिए शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष के लिए शमीम खां सुल्तानी के नाम की घोषणा की गई थी। अभी महानगर की टीम घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तनवीर उर इस्लाम, मनोहर सिंह पटेल, तारिक लिटिल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नदीम अली, विजेंद्र यादव व रविंद्र सिंह यादव है। महासचिव संजीव यादव और कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात
 

15 लोगों को बनाया गया सचिव

मयंक शुक्ला मोंटी, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह यादव, ठाकुर चंद्रपाल, द्रोण कश्यप, खालिद राणा, इंजीनियर अतुल पाराशरी, मोहम्मद अकरम, अमित सिंह, मोहर सिंह, संजीव यादव, प्रमोद सिंह यादव, प्रेमपाल मौर्या, विशाल कश्यप, मनोहर लाल गंगवार सचिव बनाए गए हैं।

20 सदस्यों को शामिल किया

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष यादव, ओमपाल यादव, विक्रम कश्यप, हाजी बफाउर्रहमान, सोमपाल, लाल बहादुर, चौधरी अमित सिंह, संजीव यादव, नवीन कश्यप, शिवम मौर्या, नरोत्तम गंगवार, शरदवीर यादव, भजन लाल, राज शेखर, गुरु प्रसाद काले, नरेश सोलंकी, अरविंद यादव, शैलेंद्र मौर्या व शिव कुमार प्रजापति को शामिल किया गया।

'मेरा नाम क्यों नहीं'

पूर्व महापौर निकाय चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी रहे डॉ. आईएस तोमर ने जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को पत्र लिखा है। कहा कि हाल में कई नेता और कार्यकर्ता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले थे। उस सूची में उनका नाम क्यों नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बताया जाए कि यह सूची किसके द्वारा बनवाई गई है। पूछा कि सपा प्रमुख के साथ होने वाली बैठक में उनकी उपस्थिति से किसे दिक्कत थी। जिलाध्यक्ष से कहा कि उनके सवालों के जवाब जल्द ही देने का कष्ट करें, ताकि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा सकें कि बैठक में क्यों नहीं पहुंच सके।

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर व महानगर में रह रहे नेताओं को छोड़कर सात विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की सूची बनाई। इन दो सीटों से नाम तय करने की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष की थी। 

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि उन्होंने पूर्व महापौर डॉ.आईएस तोमर का नाम प्रदेश कार्यालय भेजी सूची में भेजा था। वहां से सभी को फोन किया था। पूर्व महापौर का फोन नहीं उठा, यह कार्यालय से पूछा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed