फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP delegation will be organized today under the leadership of Leader of Opposition

Bareilly News: नेता प्रतिपक्ष की अगुआई में आज संभल जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 30 Nov 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
SP delegation will be organized today under the leadership of Leader of Opposition
बरेली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुआई में सपा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरेली से संभल के लिए रवाना होगा। इसमें शामिल होने के लिए लखनऊ और अन्य जगहों से जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शनिवार की सुबह बरेली पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह माता प्रसाद पांडेय के साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी बरेली आएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद हरेंद्र मलिक, रूचि वीरा, इकरा हसन, जिया उर्रहमान बर्क, नीरज मौर्य, विधायक कमाल अख्तर, रविदास मेहरोत्रा, नवाब इकबाल महमूद, पिंकी सिंह यादव, जिलाध्यक्ष संभल असगर अली अंसारी, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद जयवीर सिंह यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे बरेली स्थित सपा कार्यालय से प्रतिनिधिमंडल संभल के लिए रवाना होगा। इस दौरान कार्यालय पर सपा समर्थकों का जमावड़ा भी हो सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस को भी जरूरी इंतजाम करने के लिए सूचना दे दी गई है। प्रतिनिधिमंडल संभल के घटनाक्रम की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed