{"_id":"673b093c2c812ad2650e8e22","slug":"sp-city-stopped-the-car-after-seeing-the-police-lights-in-bareilly-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसपी सिटी ने पुलिस की लाइट देख रुकवाई कार, प्रेमिका के साथ इस हाल में मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसपी सिटी ने पुलिस की लाइट देख रुकवाई कार, प्रेमिका के साथ इस हाल में मिला युवक
Mon, 18 Nov 2024 03:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 PM IST
सार
बरेली में युवक ने रौब दिखाने के लिए कार में पुलिस की लाइट और हूटर लगवा लिया। रविवार रात वह प्रेमिका के साथ कार से निकला तो एसपी सिटी ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर निगम के कर्मचारी का बेटा मॉडिफाइड कार में प्रेमिका के साथ नशे की हालत में पकड़ा गया। रविवार रात एसपी सिटी मानुष पारीक श्यामगंज पुल से होकर बारादरी थाने जा रहे थे। तभी ईंट पजाया चौराहे की तरफ पुल के उतार पर तेज रफ्तार कार कार उन्होंने रुकवाई। देखा तो कार में एक युवक नशे की हालत में लड़की के साथ बैठा था। कार में पुलिस की लाइट व हूटर लगा था।
विज्ञापन
शीशों पर प्रतिबंधित काली पन्नी चढ़ी थी। सीट पर बियर और शराब की बोतलें थीं। लड़के ने अपना नाम अनुराग वासु बताया। उसके पिता दीपक कुमार नगर निगम में ड्राइवर हैं। उसने साथ बैठी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। कार के डबल साइज टायर देखकर पूछताछ की तो पता लगा कि उसने उसे मॉडिफाई कराया है। दो लाख रुपये खर्च कर अलग से टायर लगवाए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने कार को सीज कर आरोपी का चालान करवा दिया। साथ ही, पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
