{"_id":"69a4aa3a78137b9bd60cc50f","slug":"sp-city-and-co-top-in-response-time-sho-lags-behind-bareilly-news-c-4-vns1074-836037-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिस्पांस टाइम में एसपी सिटी और सीओ अव्वल, थानेदार पीछे छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिस्पांस टाइम में एसपी सिटी और सीओ अव्वल, थानेदार पीछे छूटे
विज्ञापन
बरेली। होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की चुस्ती भी परखी जा रही है। चौकी चौराहा पर एडीजी व वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार देर रात अधिकारियों से लेकर थानेदार तक का रिस्पांस टाइम चेक किया गया तो थानेदार पीछे रह गए।
एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर पुलिस व डायल-112 के रिस्पांस टाइम की हकीकत परखी। अधिकारियों ने वायरलेस पर मेसेज पास करके सभी को चौकी चौराहा पर तत्काल आने का निर्देश दिया। इस दौरान पीआरवी 5059 मौके पर नौ मिनट में पहुंची।
एसपी सिटी 10 व सीओ प्रथम 12 मिनट में पहुंचे। बारादरी इंस्पेक्टर 14 मिनट, इंस्पेक्टर कोतवाली 15 मिनट में पहुंचे। अन्य अधिकारी व बाकी पीआरवी वाहन भी निर्धारित समय सीमा के भीतर मौके पर पहुंच गए। एडीजी व डीआईजी ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली पर पूरी तरह से सचेत रहने की जरूरत है।