फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP candidate Anand Bhadauria arrived in bullock cart to file nomination

Lok Sabha Election 2024: धौरहरा सीट में दिखा अनोखा अंदाज, सपा के आनंद भदौरिया बैलगाड़ी से पहुंचे नामांकन कराने

Tue, 23 Apr 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Apr 2024 10:31 PM IST
सार

धौरहरा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया मंगलवार को अपने समर्थकों नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग अफसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह को अपने दो नामांकन पत्र सौंपे।

विज्ञापन
SP candidate Anand Bhadauria arrived in bullock cart to file nomination
बैलगाड़ी से नामांकन कराने पहुंचे सपा के आनंद भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को धौरहरा सीट से भाजपा, सपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। खीरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सिंह भदौरिया ने मंगलवार को दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया। वह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। उनका यह अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। बता दें चौथे चरण के लिए नामांकन 25 अप्रैल तक होंगे।

विज्ञापन


धौरहरा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया मंगलवार को अपने समर्थकों नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग अफसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह को अपने दो नामांकन पत्र सौंपे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने अपना नामांकन कराया। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी से राजेश कुमार और आम जनता पार्टी (इंडिया) से आशुतोष पाठक ने एक-एक सेट नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन कराने पहुंचे थे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि पुलिस ने प्रत्याशी को गेट के पास रोक लिया और बिना बैलगाड़ी के अंदर जाने दिया। मंगलवार तक खीरी सीट से चार जबकि धौरहरा से सात प्रत्याशियों के नामांकन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed