फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP-BJP workers clashed, former MLA sat on dharna

Bareilly News: सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Fri, 27 Sep 2024 09:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Sep 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP workers clashed, former MLA sat on dharna
फरीदपुर। गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव में नामांकन कराने को लेकर बृहस्पतिवार को सीएएस इंटर कॉलेज में बनाए गए नामांकन स्थल के बाहर सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के साथ नामांकन स्थल जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट के 392 पदों पर बृहस्पतिवार को नामांकन होना था। दोपहर के समय पूर्व विधायक विजयपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए सीएएस इंटर कॉलेज पहुंचे थे। गेट के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। सपा विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर नामांकन से रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का पक्ष लिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। पूर्व विधायक ने भाजपा पर धांधली कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना है कि सभी को नामांकन कराने का मौका प्रशासन की ओर से दिया गया। आरोप झूठे हैं। देर शाम तक कुल 392 पदों के सापेक्ष 254 नामांकन ही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पूर्व विधायक के आरोप निराधार है। जो भी व्यक्ति नामांकन कराने आए उन्हें अंदर जाने दिया गया। पूर्व विधायक को भी नामांकन स्थल के अंदर प्रवेश दिया गया। आशुतोष शिवम, सीओ
------
सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में बृहस्पतिवार को 927 नामांकन पत्र खरीदे गए। दोपहर बाद नामांकन जमा करने का सिलसिला शुरू हुआ। बहेड़ी गन्ना समिति के 67, 251 सदस्य 570 डेलीगेट का चुनाव करेंगे। दोपहर के समय नामांकन खरीदने से रोकने को लेकर सपा के चौधरी विजेंद्र सिंह, नासिर राजा खां, राकेश गंगवार के अलावा समिति के सदस्य कृष्ण प्रताप सिंह एडवोकेट, सीताराम कश्यप की इंस्पेक्टर संजय तोमर से तीखी बहस हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाया है। चुनाव अधिकारी व तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप ने बताया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी प्रक्रिया हुई। गन्ना सहकारी समिति भोजीपुरा के चुनाव में 365 नामांकन दाखिल किए गए। शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। संवाद

------
अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा
मीरगंज। नामांकन प्रक्रिया में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने हंगामा किया। नामांकन पत्र दोपहर में ही खत्म होने को लेकर भी विवाद हुआ। हंगामे के बाद फोटोस्टेट कराकर नामांकनपत्र दिए गए। यह भी सभी लोगों को नहीं मिले। देर शाम तक कुल 506 नामांकन जमा हुए। यहां कुल 296 पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed