फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP angry over violation of encroachment, ruckus

Bareilly News: अतिक्रमण तोड़ने पर भड़के सपाई, हंगामा

Sun, 31 Dec 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
SP angry over violation of encroachment, ruckus
आंवला। भमोरा-शाहबाद-बिलारी रोड के किनारे थाना गेट के सामने सपा कार्यकर्ता का अतिक्रमण ध्वस्त करने को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। बुलडोजर लेकर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम को देखकर जिलेभर के सपाई जुट गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के चलते कार्रवाई रुक गई। बाद में खुद ही अतिक्रमण तोड़ने पर सहमति बनी। इसके बाद बुलडोजर लौट गया। दोपहर बाद अतिक्रमण तोड़ने की काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सपा नेता पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी सरकारी जमीन कब्जाकर वहां दुकानों का निर्माण करा रहा है। शिकायत की प्रति अधिकारियों को भी दी गई। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने अगले दिन काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

जांच में सरकारी जमीन कब्जाने की पुष्टि होने पर नोटिस देते हुए 30 दिसंबर को अवैध निर्माण ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई। शनिवार को नियत समय पर टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। वहां पहले से ही सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, अगम मौर्य, शुभलेश यादव, पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली, विजेंद्र सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन रईस अहमद, इंद्रपाल सिंह यादव आदि सपाई मौजूद मिले। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के बीच खुद ही अवैध निर्माण ध्वस्त करने पर सहमति बनी। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मिले सपाई
मामले में सपा कार्यकर्ता एसडीएम गोविंद मौर्य से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता ने जिस जगह पर निर्माण किया है वह उनकी पैतृक जमीन है।
वर्जन:
अभिलेखों में जमीन सरकारी है। अवैध कब्जा ध्वस्त करने पहुंची टीम को देखकर आरोपी ने खुद ही निर्माण ध्वस्त कर दिया। - गोविंद मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed