फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   South India Train Bareilly in January

बरेली से दक्षिण भारत को ट्रेन जनवरी में

Sun, 29 Nov 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
South India Train Bareilly in January
बरेली। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बरेली से दक्षिण भारत तक के लिए जनवरी में ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जयपुर के लिए भी जल्द ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री शनिवार दोपहर यहां बरेली सिटी स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार समेत कुछ अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने आंवला का ऑयल डिपो भी जल्द चालू कराने का एलान करते हुए भरोसा दिलाया कि लाल फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए अगले बजट में प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार सौ से ज्यादा रेलवे स्टेशन पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाएंगे। इनमें फूड प्लाजा भी बनाए जाएंगे। यूपी के साथ कंपनी का अनुबंध कराकर विकास के कार्य कराने की योजना है। इससे पहले रेल मंत्री ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर खंड के 472 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे आमान परिवर्तन कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ 30.72 करोड़ की लागत से नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया। रेल मंत्री ने पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग के आमान परिवर्तन को 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट बनाकर पास कराने की बात कही।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने सिटी रेलवे जंक्शन पर ही लगाए गए शिलापटों के जरिए बरेली जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन के द्वितीय मुख्य प्रवेश द्वार और इज्जतनगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद रहीं। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बीएल एग्रो के एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने रेल मंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में रेलमंत्री ने बताया कि रेल के आधुनिकीकरण के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सेफ्टी फंड भी बना रहे हैं। दो हजार ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था के लिए कैटरिंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के सांसद और मंत्री की बात रही अनसुनी
-चनेहटी को कैंट का दर्जा देने पर कुछ भी नहीं बोले रेल मंत्री
बरेली। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार की बात रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सुनी ही नहीं। जबकि अपनी मांगों को मंच पर रखते वक्त संतोष गंगवार ने बार-बार जोर देकर रेल मंत्री से उनको मानने का आश्वासन मांगा था इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि रेल मंत्री बरेली लोकसभा क्षेत्र को काफी कुछ दे जाएंगे लेकिन जब प्रभु बोलने को खड़े हुए तो उन्होंने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री की अधिकांश मांगों को अनसुना कर दिया।

संतोष गंगवार ने बरेली स्टेशन को ए-वन श्रेणी की मांग की। पुष्पक एक्सप्रेस और मडोर एक्सप्रेस बरेली तक बढ़वाने चनेहटी और आंवला स्टेशन को आदर्श स्टेशन योजना में शामिल करने, आला हजरत और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में महिला बोगी लगवाने के अलावा बरेली में आरक्षण के कोटे तीन गुना करने की मांगें रखीं। उन्होंने रेल मंत्री से चनेहटी स्टेशन को बरेली कैंट का दर्जा देने की घोषणा भी आज ही करने का अनुरोध किया लेकिन रेलमंत्री ने इन मांगों पर एक शब्द नहीं बोला। चनेहटी स्टेशन को बरेली कैंट का दर्जा दिलाने की मांग बहुत पुरानी है। इसकी प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है लेकिन पता नहीं क्यों रेलमंत्री इस पर कुछ भी बोलने से बचे। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी लालफाटक पर ओवरब्रिज का अनुरोध किया लेकिन उस पर रेल मंत्री ने सिर्फ बजट में प्रावधान करने का ही भरोसा दिया। जहां तक दक्षिण भारत तक बरेली से ट्रेन चलाने की बात है तो इसकी मांग शहर का व्यापारी वर्ग कई सालों से करता आ रहा है। इसका प्रस्ताव भी पूर्वोत्तर रेलवे ने कई महीने पहले रेल मंत्रालय को भेज दिया था। इसी तरह आगरा और जयपुर तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी पूर्वोत्तर रेलवे ने मंत्रालय को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed