फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sorry by kashmiri student

कश्मीरी छात्र ने माफी मांगी

Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
sorry by kashmiri student
बरेली। देश विरोधी टिप्पणियों पर लगातार सख्त कार्रवाई का असर कश्मीरी छात्रों पर दिख रहा है। हाल ही में सेना के खिलाफ टिप्पणी करने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कश्मीरी छात्र ने शिकंजा कसे जाने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए खुद को अवसादग्रस्त बताया है। उधर, पिछले साल सेना पर टिप्पणी करने वाली आईवीआरआई की कश्मीरी छात्राओं ने भी माफी मांग ली है जिसके बाद थाना इज्जतनगर में उनके खिलाफ दर्ज केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद अपने मोबाइल पर लगाए स्टेटस में सेना के खिलाफ टिप्पणी की थी। एक दूसरे छात्र के ट्वीट के बाद अलर्ट हुए पुलिस और खुफिया महकमे ने यहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अब आरोपी कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए खुद के मानसिक तनाव में होने की बात कही है। उसने ट्वीट किया है कि छात्रों में चैट होती रहती है लेकिन कभी हम कभी देशविरोधी बातें नहीं करते। सेना पर टिप्पणी की बात गलत है। छात्र ने स्टेटस लगाने की बात कबूल करते हुए कहा है कि उसे कुछ ही मिनट बाद हटा दिया गया। उसने इसके लिए माफी मांगते हुए शिकायत करने वाले छात्र पर राजनीतिक उद्देश्य पूरा करने का आरोप लगाया है। सफाई दी है कि उसने इसकी सूचना चीफ प्राक्टर को भी दी है। उधर, ट्विटर पर कश्मीरी छात्र के खिलाफ शिकायत करने वाले छात्र ने थाना बारादरी में शनिवार को थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी कश्मीरी छात्र ने उसे धमकी दी है कि उस पर कार्रवाई हुई तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। हालांकि इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिछले साल आईवीआरआई में पढ़ने वाली कश्मीर की तीन शोध छात्राओं ने सेना पर टिप्पणी करने के मामले में माफी मांग ली है। तीनों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कार्रवाई से पहले ही तीनों छात्राएं कश्मीर लौट गई थीं। अब इस मामले में एफआर लगा दी गई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि छात्राओं ने अपने बयान में देश विरोध टिप्पणी न करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनकी टिप्पणी व्यवस्था पर थी जिसके लिए उन्होंने माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed