फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son's allegation- Mother and her lover thrashed father to death

बेटे का आरोप- मां और उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या

Mon, 19 Jul 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Son's allegation- Mother and her lover thrashed father to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना कैंट में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा- जानवरों की तरह पिता को पीटते थे दोनों
विज्ञापन

भरतौल में घर में मृत मिला था दिव्यांग व्यक्ति, मारपीट से मौत की हुई थी पुष्टि

बरेली। कैंट के गांव भरतौल में पीट-पीटकर मारे गए दिव्यांग बुजुर्ग के बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे का आरोप है कि मां अपने प्रेमी के साथ उसके पिता को जानवरों की तरह लाठी-डंडों और सरिया से पीटती थी। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
भरतौल में रहने वाले 58 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग शनिवार सुबह अपने घर में ही मृत मिले थे। परिवार वालों का कहना था कि दिव्यांग शराब का आदी थी और उसकी पत्नी भी शराब पीती थी। इसी कारण अक्सर उनमें मारपीट होती थी। चार दिन पहले शराब के पैसों को लेकर कहासुनी होने के बाद से पत्नी उसे लगातार पीट रही थी। इससे दिव्यांग के शरीर पर कई जगह चोट भी लगी थी। शुक्रवार रात भी पत्नी ने उसे पीटा, जिसकी वजह से रात में ही उसकी मौत हो गई। कैंट पुलिस ने इसके बाद पत्नी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

दिव्यांग के पोस्टमार्टम में मारपीट से मौत की पुष्टि होने के बाद उसके बेटे ने रविवार को थाना कैंट में अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे ने आरोप लगाया है कि मां और उसका प्रेमी अक्सर उसके पिता को जानवरों की तरह पीटते थे। मां के हाथ में लाठी-डंडा या सरिया जो भी आता था, उसी से वह उन पर हमला कर देती थी। इस बार ये दोनों चार दिन से उनके पिता को घर में बंद करके पीट रहे थे, इसी से उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed