{"_id":"6054b5c58ebc3e8c965c0d7d","slug":"son-of-bjp-mla-raised-questions-on-police-administration-bareilly-news-bly4411253187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के पुत्र ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के पुत्र ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के भाजपा विधायक चेतराम के पुत्र नीरज ने फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस और प्रशासन पर तमाम सवाल उठाए हैं। नीरज ने यह भी कहा कि अगर अधिकारियों को कंट्रोल नहीं किया गया तो बड़ा नुकसान होगा।
नीरज ने लगभग 12 मिनट के अपनी लाइव बात में कहा कि उनके पिता 78 हजार वोटों से जीते हैं। यह जीत मतदाताओं की वजह से मिली। नीरज ने कहा कि मैं जो कर रहा हूं वह अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। वीडियो को उनके पिता भी देखेंगे तो उनको भी तकलीफ होगी। नीरज के अनुसार पिता के साथ समस्याएं सुनता समय लगता है कि सपा और बसपा के हालात से आज के हालात अलग नहीं हैं। गरीब सपा और बसपा सरकार में भी रुपये देता था।
नीरज ने कहा कि उनके पिता दस काम कहते हैं तो पांच होते हैं। नीरज ने कहा कि सरकार का एक वर्ष ही बचा है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अधिकारियों पर कंट्रोल लगा लिया तो समाज सही दिशा में चला जाएगा।
विज्ञापन
चर्चा में रहते हैं नीरज
पुवायां। विधायक के पुत्र नीरज कई बार विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही गांव चिनौर में एक विवाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। नीरज की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।