फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son kills father for not giving money for liquor in Lakhimpur kheri

दारू के लिए दरिंदा बना बेटा: रॉड से हमलाकर पिता को मार डाला, चाकू से काटी जीभ, एक आंख भी फोड़ी

Tue, 30 Apr 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के सिर पर रॉड से कई प्रहार किए थे। चाकू से जुबान भी काट ली थी। 

विज्ञापन
Son kills father for not giving money for liquor in Lakhimpur kheri
हत्यारोपी अटल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर इकलौते पुत्र ने बेरहमी से रॉड से हमलाकर बुजुर्ग पिता की जान ले ली। मृतक की पत्नी के मुताबिक, आरोपी बेटे ने रॉड से सिर पर कई प्रहार किए। इतना ही नहीं मुंह के अंदर चाकू घुसाकर जुबान काट दी। बाई आंख भी फोड़ दी। गंभीर हालत में पति को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी सतनू गौतम (60) से उसके इकलौते पुत्र अटल कुमार (32) ने शुक्रवार की रात शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से पिता ने मना कर दिया। इससे गुस्साए पुत्र ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर जानलेवा प्रहार करने शुरू कर दिए। वह खून से लथपथ होकर घर में ही गिर गए।
विज्ञापन


चाकू से काटी जुबान 
सतनू की पत्नी लज्जावती का कहना है कि अटल ने लोहे की रॉड से अपने पिता के सिर पर कई प्रहार किए। चाकू से जुबान काटने के बाद एक आंख भी फोड़ दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुपये न होने पर परिजन गंभीर हालत में उन्हें घर वापस ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव में कुछ लोगों से रुपयों का इंतजाम किया। इसके बाद देर शाम जब परिवार के लोग उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मृतक की पत्नी लज्जावती की तहरीर पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अटल कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मंगलवार को आरोपी जेल भेज दिया। वहीं, बुजुर्ग का शव देर शाम तक घर नहीं पहुंचा है।

शराब पीने का आदी है आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अटल गांव में ही बिकने वाली कच्ची शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर घर में आतंक मचाता रहता था। शुक्रवार को रुपये मांगने पर मना कर दिया तो उसने पिता की जान ले ली।

जिंदा रहते हुए कई बार पुत्र की पुलिस में की थी शिकायत
जिंदा रहते हुए बुजुर्ग पिता ने पुत्र के परेशान करने के संबंध में पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। पुलिस शिकायतों को गंभीरता से ले लेती तो बुजुर्ग को जान गंवानी नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed