फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son and daughter-in-law beat their mother over property division, cross report

Bareilly News: बंटवारे को लेकर बेटा-बहू ने मां को पीटा, क्रॉस रिपोर्ट

Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law beat their mother over property division, cross report
दुनका। चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने के बाद पुत्र और पुत्रवधू ने मिलकर मां के साथ मारपीट की। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को मारपीट के आरोप में मामला पंजीकृत किया है। दूसरी ओर बेदखल किए गए युवक ने अपने भाइयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दुनका के रहने वाले सद्दीक अहमद ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र मुजस्सिम हुसैन और पुत्रवधू सुबीना को वर्ष 2018 में संपत्ति से बेदखल कर दिया है। अब वह उनको परेशान कर रहे हैं। अब दोनों उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार की सुबह पुत्र मुजस्सिम व पुत्रवधू सुबीना ने पत्नी मेहरुन्निसा को संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से गालियां देते हुए मारपीट की। वहीं, दूसरी ओर आरोपी मुजस्सिम हुसैन ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि घर के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह उनके भाई खतीक अहमद, सादिक और अमान ने उसको व उसकी पत्नी सुबीना को गालियां देते हुए मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके घायल तीन लोगों का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed