{"_id":"681d1a9cb7dad7b30c009f9e","slug":"somewhere-trees-are-broken-somewhere-poles-are-broken-more-than-two-thousand-consumers-are-troubled-in-the-entire-district-bareilly-news-c-4-lko1064-636128-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कहीं टूटे पेड़ तो कहीं खंभे... जिले भर में दो हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कहीं टूटे पेड़ तो कहीं खंभे... जिले भर में दो हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। पेड़ और खंभे टूटने से जिले भर में बिजली संकट गहरा गया है। जिले के करीब दो हजार उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हैं। वहीं, फतेहगंज पूर्वी में मकान की दीवार पर खंभा व झोपड़ी पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं।
बृहस्पतिवार को हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े टीपीनगर फीडर की 11 केवी लाइन पर रामगंगा आवासीय योजना सेक्टर नौ में शाम पांच बजे पेड़ गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई। एसडीई विपुल ने बताया कि पेड़ गिरने वाले स्थान से आगे की आपूर्ति बाधित है। करीब 100 उपभोक्ता ही प्रभावित हुए हैं।
वहीं, फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला मुगलान में सुबह सात बजे पाकड़ के पेड़ की टहनी बिजली के तारों पर गिर गई। इससे खंभा टूटकर मोहल्ले में ही रफीक के घर की दीवार पर गिर गया। इसमें रफीक के कंधे में चोट आई है। गिहार बस्ती में झोंपड़ी पर पेड़ गिरने से मन्नू और अनुज चोटिल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, श्मशान घाट के पास जीशान वेल्डिंग वर्कशाप और अशफाक की दुकानों की दीवारें भी भरभरा कर गिर गई। संवाद
विज्ञापन
ठीक नहीं कर पाए लाइन
सिरौली। मंगलवार सुबह आंधी-बारिश की वजह से बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है। सिरौली कस्बे के साथ ही दो दर्जन से अधिक गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली संकट है। एसएसओ वीरेश यादव ने बताया कि आंवला से सिरौली को आ रही 33 केवी की 40 किमी लंबी लाइन ब्रेकडाउन है। कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। संवाद
--
सीबीगंज टाउन व करगैना में आज गुल रहेगी बिजली
बरेली। सीबीगंज टाउन व करगैना में आज घोषित कटौती की जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से जारी हुई सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को सीबीगंज टाउन फीडर पर गर्डिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान सीबीगंज टाउन व आम्रपाली फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इसके अलावा सराय तल्फी उपकेंद्र के 11 केवी करगैना फीडर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ब्रेकडाउन रहेगा। संवाद