{"_id":"c43a1e6520329877bcd3dec8738e1994","slug":"somesh-yadav-became-the-bareilly-college-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश यादव बने बरेली कॉलेज के प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश यादव बने बरेली कॉलेज के प्राचार्य
बरेली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में लंबे समय से चल रही कयास पर बुधवार को विराम लग गया। डॉ. आरबी सिंह के लंबी छुट्टी जाने के बाद डॉ. सोमेश यादव को प्राचार्य बना दिया गया है। बृहस्पतिवार को डॉ. सोमेश यादव चार्ज संभाल लेंगे।
बरेली कॉलेज में लंबे समय से चल रहा हंगामा, फर्जी दाखिले और राजनीति से पीछा छुड़ाने के लिए प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए थे। प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा, डीएसडब्लू डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. सोमेश यादव के साथ बैठक कर इस पर अंतिम मोहर लगाई गई। बरेली कॉलेज के डॉ. आरबी सिंह के अवकाश पर जाने के बाद प्रबंध तंत्र को यह निर्णय लेना पड़ रहा है। डॉ. सोेमेश यादव अगले सत्र से ही चार्ज संभालना चाहते थे, लेकिन बीच सत्र में ऐसी स्थिति होने पर प्रबंध तंत्र ने उन्हें ही प्राचार्य बना दिया है। यहां बता दें कि डॉ. आरबी सिंह के बाद वरिष्ठतम शिक्षकों में डॉ. सोेमेश यादव ही थे। इसलिए, प्रबंध तंत्र से वरिष्ठतम क्रम के हिसाब से डॉ. सोमेश यादव को यह पद दिया है। हालांकि, बीच में चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा के भी प्राचार्य बनने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर इस कयासों पर भी विराम लग गया है। इस संबंध में प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति और डॉ. सोमेश यादव ने निर्णय होते ही अपने फोन बंद कर लिए। उनके साथ ही बैठक में शामिल दूसरे शिक्षकों ने भी फोन ऑफ कर लिया। बरेली कॉलेज में अक्सर ऐसे फैसले होने के बाद सभी के नंबर बंद हो जाते हैं।