{"_id":"690b0ab933608c43440d0492","slug":"someone-threw-a-newborn-baby-in-the-bushes-dogs-ate-it-in-bareilly-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसी ने झाड़ियों में फेंका नवजात शिशु, कुत्तों ने नोच खाया; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसी ने झाड़ियों में फेंका नवजात शिशु, कुत्तों ने नोच खाया; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Nov 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)।
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:59 PM IST
सार
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में गांव बंजरिया के बाहर बुधवार को सुबह झाड़ियों में नवजात का शव मिला। उसे कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बंजरिया के बाहर किसी ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात को कुत्ते नोच रहे थे। बुधवार को सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने कुत्तों का झुंड देखा तो वह हैरान रह गया। कुत्तों ने नवजात का एक हाथ नोचकर खा लिया था। ग्रामीण ने कुत्तों को भगाया और गांव के लोगों को सूचना दी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी बंजरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात के वक्त किसी ने नवजात को झाड़ियों में फेंका होगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऐसा कृत्य किसने किया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वहीं ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन