फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Someone beat five monkeys to death in Bareilly

Bareilly News: किला चावल मंडी में पांच बंदरों को पीटकर मार डाला, पोस्टमॉर्टम में टूटी मिलीं हड्डियां

Mon, 09 Jun 2025 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

बरेली में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। किला चावल बाजार में सोमवार को पांच बंदरों की किसी ने हत्या कर दी। मृत बंदरों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।  

विज्ञापन
Someone beat five monkeys to death in Bareilly
मृत बंदरों का कराया गया पोस्टमॉर्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित चावल मंडी में सोमवार को पांच बंदरों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे लोगों में गुस्सा पनप गया। सूचना पर पुलिस और पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बंदरों के शवों का आईवीआरआई में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें जहर के लक्षण नहीं मिले हैं। बंदरों के शरीर पर चोटों के निशान और कुछ हड्डियां टूटी मिली हैं। अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। ऐसे में पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


किला चावल मंडी में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वे यहां काफी नुकसान भी करते हैं। स्थानीय व्यापारी कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। सोमवार दोपहर मालूम हुआ कि एक गल्ला व्यापारी की दुकान में पीछे चार-पांच बंदर बेहोश पड़े हैं। इसके बाद अफवाह उड़ी कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पीएफए के धीरज पाठक, अर्चित मिश्रा, सूरज मिश्रा, आकाश पाराशरी और अखिलेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता भी आ गए। पुलिस ने इनकी मदद से बंदरों को वहां से निकाला। तब तक चार की मौत हो चुकी थी। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धीरज पाठक की ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया पोस्टमाॅर्टम में जहर जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed