फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Some improvements after anger of attendants, pathology tests started

Bareilly News: तीमारदारों के गुस्से के बाद कुछ सुधार, पैथोलॉजी जांचें शुरू

Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Some improvements after anger of attendants, pathology tests started
बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार रात इलाज न मिलने से नाराज मरीजों-तीमारदारों के हंगामे के बाद बुधवार को स्थिति में कुछ सुधार दिखा। बुधवार को ओपीडी से ज्यादा लंबी कतार पैथोलॉजी लैब में दिखी। दरअसल, हंगामे के बाद बुधवार को कई दिनों से भर्ती मरीजों की जांच कराई गई। पैथोलॉजी पर लाइन होने के कारण मरीजों को यहां भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और बुखार के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों को सही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा। गांव-देहात तक के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। 300 बेड अस्पताल में ओपीडी के अलावा मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। डीएम रविंद्र कुमार के आदेश के बाद भी यहां इमरजेंसी सेवाएं शुरू नहीं की गई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की मंगलवार रात हालत बिगड़ी तो उनके तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया था। डॉक्टरों पर भी बदसलूकी के आरोप लगाए थे। इसके बाद सामने आया कि कई ऐसे बुखार पीड़ित हैं जिनको भर्ती तो कर दिया गया, लेकिन दो-तीन बीतने के बाद भी उनकी जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर देर रात सीएमएस डॉ. अलका शर्मा भी अस्पताल पहुंची थीं। बुधवार को ओपीडी में ज्यादातर डॉक्टर बैठे नजर आए। ऐसे में ओपीडी में खास भीड़ नहीं दिखी। पैथोलाॅजी में भी व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कई भर्ती मरीजों को भी सैंपल के लिए वार्ड से पैथोलॉजी तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





------------
सीएमएस ने सीएमओ को लिखा खत, मरीज बढ़ गए, कुछ व्यवस्था करिए
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को खत लिखकर मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा है कि जिला अस्पताल में क्षमता से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। उनके पास इतने बेड नहीं हैं। इस वजह से अव्यवस्था पैदा हो रही है।
जिले में डेंगू का प्रकोप है। शहर के बानखाना, सीबीगंज, गंगापुर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस इलाके सर्वाधिक प्रभावित हैं। बहेड़ी, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक भी मच्छरजनित बीमारियों से प्रभावित हैं। इस वर्ष अब तक डेंगू के 484 मरीज मिल चुके हैं, लेकिन जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 40 बेड की ही व्यवस्था है। ऐसे में स्थिति गंभीर होती जा रही है। सीएमएस ने बताया के पहले भी मरीजों को 300 बेड अस्पताल में भर्ती करने के लिए सीएमओ को लिखा जा चुका है।
डेंगू के 13 नए मरीज मिले, पांच दिन में संख्या 120 पहुंची
बुधवार को भी जिले में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। अब तक जिले में 16 लोगों की बुखार की वजह से जान भी जा चुकी है। गौर करने की बात यह है कि मरीजों की संख्या का कोई सटीक आंकड़ा विभाग के पास नहीं है। जिले में 14 से 18 अक्तूबर के बीच ही नए मिले मरीजों की संख्या 120 के पार पहुंच गई है।
सामने नहीं आ रहे गांव-देहात के सही आंकड़े
गांव-देहात में बुखार और डेंगू के प्रकोप के सही आंकड़े सामने नहीं आ रहे। बुधवार को बहेड़ी ब्लॉक के गांव उदयपुर जाफर के नरेश अपनी पत्नी चमेली देवी और 10 साल के बेटे के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में शायद ही कोई घर ऐसा हो जहां लोग बीमार न हों। उनके घर में भी चार लोग बीमार हैं। सीएचसी पर इलाज न मिलने पर वह यहां आए हैं। यहां भी भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। जमालपुर के अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन से भर्ती थे। जांच का नंबर आज आया है। शहर में सिटी श्मशान के पास रहने वाले लालू मौर्य ने बताया कि बेटे को बुखार है। दो दिन से आ रहे हैं। न तो दवा मिल रही, न ही जांच हो रही है। ऐसे में गांव-देहात में बुखार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वर्जन
टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। 300 बेड अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में वहां सेवाएं शुरू हो जाएंगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed