Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Some are driven by a zeal to serve the nation, while others aspire to reach the pinnacle of success.

Bareilly News: किसी को देश सेवा की ललक, कोई छूना चाहता है कामयाबी का फलक

Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Some are driven by a zeal to serve the nation, while others aspire to reach the pinnacle of success.
बरेली। प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। सरिता और विशाल इसको प्रामाणित कर रहे हैं। पिता के सहयोग से भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लक्ष्य के साथ बीसलपुर की धावक सरिता (15) बरेली में रेलवे स्टेडियम के ट्रैक पर रोजाना दिन-रात एक कर रही हैं। वहीं, विशाल होटल में काम करके खेल प्रतिभा को पंख लगा रहे हैं।
विज्ञापन

--
पिता ने दी उड़ान... झटके 75 पदक
800 और 1,500 मीटर दौड़ की प्रतिभाशाली धावक सरिता ने बताया कि वह वर्ष 2025 से कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेडियम में निशुल्क खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पिता महावीर राठौर बीसलपुर में खेती करते हैं, जिसपर परिवार निर्भर है। खेल के लिए छोटी उम्र में घर से दूर जाने का फैसला किया तो समाज के लोगों ने बेटी को बाहर भेजने पर आपत्ति जताई। हालांकि, पिता ने सपनों को पंख दिए। उन्होंने जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 75 पदक झटके हैं। अब शानदार प्रदर्शन की खबरें अखबारों में छपती हैं तो लोग पिता को बधाई देते हैं। फिलहाल, हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 व 16 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है, जिसकी तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन

होटल में खाना, स्टेडियम में कौशल पका रहे विशाल
कोच अजय कश्यप ने बताया कि एथलीट विशाल पिछले एक साल से अभ्यासरत हैं। ऊंची उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन बार प्रतिभाग कर 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक झटका। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर रिले रेस में कांस्य जीता और 400 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। विशाल ने बताया कि वह खेल का खर्च उठाने के लिए सुबह 11 से दोपहर तीन बजे और शाम सात से रात 12 बजे तक एक होटल में खाना पकाते हैं। सुबह पांच से नौ बजे और दोपहर तीन से छह बजे तक स्टेडियम में पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed