{"_id":"59ff7b184f1c1b79548bb4b8","slug":"solid-west-plant-to-visit-hyderabad-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट प्लांट देखने आएगी हैदराबाद की कंपनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट प्लांट देखने आएगी हैदराबाद की कंपनी
बरेली
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए अब नई कंपनी की तलाश की जा रही है। नगर निगम प्रशासन की ओर से हैदराबाद की एक कंपनी से संपर्क साधा गया है। कंपनी के प्रतिनिधि छह नवंबर को बरेली आ रहे हैं। वे रजऊ परसपुर का बंद प्लांट देखेंगे। उन्हें फरीदपुर की वह जमीन भी दिखाई जाएगी, जहां प्लांट शिफ्ट होना है।
नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक कई कंपनियाें से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने के लिए संपर्क कर चुके हैं लेकिन अधिकतर कंपनियां इसे चलाने की इच्छुक नहीं है। हैदराबाद की एक कंपनी से इस संबंध में बातचीत हुई है। कंपनी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने की इच्छा भी जताई है। कंपनी के प्रतिनिधि छह नवंबर को यहां पहुंचकर प्लांट के बारे में तकनीकी जानकारी लेंगे।
बिजली और खाद भी बनाएगी कंपनी
बताया जा रहा है कि हैदराबाद की जिस कंपनी से प्लांट चलाने के लिए की बातचीत चल रही है वह अमेरिकन तकनीक पर काम करती है। इससे वह न केवल कूड़े का निस्तारण करेगी बल्कि उससे खाद और बिजली भी बनाएगी। कंपनी ने अभी तक आंध्रप्रदेश के कई शहराें में काम किया है। बरेली में अभी हरी भरी संस्था पर प्लांट चलाने की जिम्मेदारी है। अगर हैदराबाद की कंपनी से निगम की बात पक्की हो जाती है तो हरी भरी से काम छीना जा सकता है।
विज्ञापन
कोट
हैदराबाद की कंपनी से इंटरनेट और फोन के माध्यम से संपर्क किया गया था। कंपनी अमेरिकन तकनीक पर काम करती है। सोमवार को इसके प्रतिनिधियों के बरेली पहुंचने पर आगे की बातचीत होगी।
- आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त