{"_id":"63c2583be1cae777b1609f1b","slug":"solid-waste-management-plant-will-start-in-bareilly-in-april-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अप्रैल में शुरू हो जाएगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 80 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अप्रैल में शुरू हो जाएगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 80 फीसदी काम पूरा
Sat, 14 Jan 2023 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:52 PM IST
सार
शाहजहांपुर रोड पर गांव सथरापुर के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। यह प्लांट अप्रैल में शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से प्रतिदिन पांच टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शाहजहांपुर रोड पर गांव सथरापुर के पास 24.18 करोड़ की लागत से बन रहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अप्रैल में चालू हो जाएगा। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे प्रतिदिन पांच लाख टन कूड़े का निस्तारण होगा। शहर से प्रतिदिन करीब 4.45 लाख टन कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन
शहर से निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण के अब तक ठोस प्रबंध नहीं हैं। सथरापुर में लगाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए अब तक बजट की तीन किस्तें जारी हो चुकी हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्लांट का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्लांट चालू होने के बाद शहर में डोर-टू-डोर कलेक्शन कर कूड़ा प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। वहां उसका निस्तारण होगा। अभी तक कचरा बाकरगंज स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
प्लांट के संचालन के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सात अनुभवी कंपनियों ने हिस्सा लिया है, लेकिन एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण प्रक्रिया रोक दी गई है। प्लांट से जुड़े टेंडर छह फरवरी को खोले जाने हैं।
विज्ञापन