फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soldiers' chests expanded after receiving the gift of stars

Bareilly News: सितारों की सौगात पाकर चौड़ी हुई जवानों की छाती

Tue, 28 Jan 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Soldiers' chests expanded after receiving the gift of stars
बरेली। पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस भव्य आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों और अफसरों को शासन से मिले प्रशंसा चिह्न व मेडल दिए गए। इससे उनकी छाती और चौड़ी हो गई। पुलिसकर्मियों के अलावा करीब तीन हजार लोग आयोजन के साक्षी बने। बरेली पुलिस के यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। स्कूल के बच्चों, पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी यातायात अकमल खान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाइब्रेरी और संसाधनों के लिए जनप्रतिनिधियों ने खोला खजाना
पुलिस लाइन में लाइब्रेरी, संग्रहालय सहित संसाधनों के लिए जनप्रतिनिधियों ने खजाना खोल दिया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपये व परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के लिए 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। सांसद छत्रपाल गंगवार ने सांसद निधि से लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पुलिस लाइन में प्रकाश व्यवस्था के लिए 12 लाख व लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बिथरी थाने की चहारदीवारी बनवाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। महापौर उमेश गौतम ने लाइब्रेरी में कंप्यूटर व अन्य संसाधनों के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। एसएसपी ने आरआई व उनकी टीम को परेड एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed