फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soldier did not get leave, wife died during delivery

सिपाही को नहीं मिली छुट्टी, डिलीवरी के दौरान पत्नी ने दम तोड़ा

Thu, 24 Sep 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Soldier did not get leave, wife died during delivery
अपराध - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जाते वक्त रामपुर में मिली सूचना, नवजात की बच गई जान
विज्ञापन

उझानी में छुट्टी को लेकर गोलीकांड के बाद भी नहीं सुधरा हाल

बरेली। बदायूं जिले की उझानी कोतवाली में छुट्टी को लेकर हुए गोलीकांड के बाद भी पुलिस में सुधार नहीं दिख रहा है। पत्नी की डिलीवरी कराने को मेरठ निवासी सिपाही को छुट्टी नहीं मिल सकी। बुधवार को जब छुट्टी मिली तो उसकी पत्नी की मौत की खबर आ गई। रामपुर में बेहोश हुए सिपाही को साथियों ने घर पहुंचाया है। वहीं, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि छुट्टी को लेकर कोई समस्या नहीं थी।
बिशारतगंज थाने में सिपाही उत्तम कुमार मूल रूप से मेरठ के सरधना क्षेत्र के निवासी हैं। उत्तम की पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी, जिसके लिए वह एक महीने की छुट्टी मांग रहे थे ताकि पास रहकर देखभाल कर सकें। मगर इंस्पेक्टर बिशारतगंज ने अपने अधिकार से बाहर बताकर इतना अवकाश देने से मना कर दिया। बताया जाता है कि छुट्टी के लिए उत्तम अफसरों के चक्कर काट रहे थे। सीओ आंवला का चार्ज देख रहे सीओ फरीदपुर से भी मिले लेकिन इतनी छुट्टी नहीं मिली। बुधवार को उत्तम ने एसपी देहात डॉ. संसार सिंह से मुलाकात की तो बीस दिन का अवकाश मिलने के बाद वह घर रवाना हो गए। रामपुर में घर से कॉल आई कि बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी पत्नी की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई है। यह सुनकार उत्तम बेहोश हो गए। वहां से सूचना आने पर बिशारतगंज थाने के दरोगा अमित कुमार ने गाड़ी से दो सिपाहियों को रामपुर भेजा जो उन्हें मेरठ ले गए। परेशान उत्तम ने बताया कि समय से अवकाश मिल जाता तो शायद उनकी पत्नी की जान बच जाती। इस घटनाक्रम से अन्य सिपाहियों में भी रोष है।
विज्ञापन

सभी सिपाहियों व स्टाफ को नियमानुसार जरूरत के मुताबिक अवकाश मिल रहा है। सिपाही उत्तम जितना अवकाश मांग रहे थे, उतना देने में थाना प्रभारी सक्षम नहीं थे। एसपी देहात ने उनका बीस दिन का अवकाश स्वीकृत किया है। उत्तम की पत्नी की मृत्यु पर हमें भी अफसोस है लेकिन इसकी वजह अवकाश से जोड़ना सही नहीं है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed