फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sold the land to another party by making a fraudulent will

Bareilly News: धोखाधड़ी से वसीयत कराकर जमीन को दूसरे पक्ष को बेच डाला

Thu, 21 Nov 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Sold the land to another party by making a fraudulent will
बरेली/बहेड़ी। मंडनपुर शुमाली गांव में 13 बीघा जमीन की बिक्री के बाद खतौनी में नाम नहीं चढ़ पाए। इस जमीन पर धोखाधड़ी से विरासत कराकर फर्जी बैनामा दूसरे पक्ष को करा दिया गया। दूसरे पक्ष ने कब्जा लेने की नीयत से फसल पलट दी। मामले की शिकायत जिला अधिकारी से करते हुए पीड़ित ने जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


मंडनपुर शुमाली गांव के रमन अरोड़ा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने अपने सगे भाई से 2008 में 13 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा भी कराया था। इस जमीन का दाखिल खारिज 2015 में हो चुका है। रेवेन्यू विभाग की गलती से खतौनी में आदेश दर्ज नहीं हो सका। उनके भाई की मृत्यु के बाद उनके भतीजे ने धोखाधड़ी से हल्का लेखपाल से मिलकर इसी जमीन की विरासत अपने नाम दर्ज करा ली। इस जमीन को उनके भतीजे ने फर्जी बैनामा कराकर दूसरे पक्ष के हाथ बेच दी। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने भी फर्जी बैनामे का दाखिल खारिज बैक डेट में दूसरे पक्ष के हित के लिए कर दिया, जबकि खतौनी पर स्टे चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जा लेने की नीयत से कुछ लोग असलहों के साथ पहुंचे और उनकी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। इस मामले में जिलाधिकारी ने उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed