फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Society's cooperation is necessary to end child labor malpractices

बाल श्रम कुप्रथा, खत्म करने को समाज का सहयोग जरूरी

Sun, 13 Jun 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Society's cooperation is necessary to end child labor malpractices
छात्रा तैयबा को साइकिल देतीं उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने की वर्चुअल बैठक

विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बाल श्रम को कुप्रथा बताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। वह शनिवार को वर्चुअल बैठक में बाल श्रम उन्मूलन पर बोल रहे थे। उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने नया सवेरा योजना की उपलब्धियां बतलाई।

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित वर्चुअल बैठक में उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि जनपद में नया सवेरा योजना के अंतर्गत चिह्नित 159 हॉटस्पॉट में 1168 बच्चों को मुक्त कराकर शिक्षा से जोड़ा गया है। बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत 104 बच्चों को चिह्नित किया गया है और 24 बच्चों के परिवार का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन कराया गया है। इस दौरान संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत चिह्नित बाल श्रमिक परिवार मुरारी लाल के बेटे विकास गौतम को 9वीं और नूरेन खान की बेटी तैयबा को 10वीं कक्षा पास कर 11वीं में प्रवेश लेने पर साइकिल सहायता छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त सुरेंद्र सिंह, महीप सिंह, अजीत कनौजिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन स्टेट कोऑर्डिनेटर एसआरसी रिजवान अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed