{"_id":"6806a7a0e46b6a1b850fbb52","slug":"social-war-between-teacher-and-father-accusing-each-other-bareilly-news-c-4-bly1015-623505-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षक और पिता में सोशल वार, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षक और पिता में सोशल वार, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
विज्ञापन
बरेली। लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र के घर लौटने के बाद भी सोशल मीडिया पर खासा शोर मचा है। पक्ष-विपक्ष में लोग खुलकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उसकी वापसी कराने का क्रेडिट लेकर वाहवाही लूट रहे हैं। पुष्पेंद्र और उसके पिता के बीच भी सोशल मीडिया पर तीखी कमेंट बाजी हो रही है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र घर छोड़कर चला गया था। पुष्पेंद्र की पत्नी जयश्री ने कई वीडियो जारी किए तो शिक्षकों व समाजसेवियों ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। पत्नी ने जब आत्मदाह की चेतावनी दी और सास-ससुर पर आरोप लगाया तो एसएसपी ने पुष्पेंद्र के घर महिला पुलिस तैनात कर दी। पांच घंटे बाद ही पुष्पेंद्र घर आ गया। अब पुष्पेंद्र की वापसी के बाद भी सोशल मीडिया पर शोर कम नहीं हो रहा है।
पुष्पेंद्र ने सोमवार को एक पोस्ट करके जल्दी ही राज से पर्दा हटाने की बात कही है। पुष्पेंद्र की पोस्ट पर पिता मोहन स्वरूप ने भी तीखे कमेंट किए। मोहन स्वरूप ने लिखा कि पुष्पेंद्र और पुत्रवधू बस माता-पिता की पिटाई कर सकते हैं। पुत्रवधू झूठा आरोप लगा सकती है। पुष्पेंद्र तो उनके घर में आग लगा चुका है। हमसे नाता तोड़ दिया है बस हमारी संपत्ति से नाता है। मोहन स्वरूप ने यह भी लिखा कि वह किराये का टेंपो करके चौकी गए थे और सांसद से भी फोन कराया था। लेकिन पुष्पेंद्र ने घर आकर हमें नहीं बताया। पुलिस ने ही हमें जानकारी दी। पुष्पेंद्र की पोस्ट पर मोहन स्वरूप द्वारा किए गए कमेंट कुछ देर बाद हटा दिए गए लेकिन पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
-- --
पुलिस टीम करेगी सत्यापन, हो सकती है कार्रवाई
पुष्पेंद्र के लापता होने के बाद मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए। कई ट्वीट किए गए जिनके बाद बेसिक शिक्षक की गुमशुदगी को लेकर शासन व अधिकारियों के स्तर से पुलिस से जवाब मांगा गया। अब जबकि पुष्पेंद्र ने वापस लौटकर खुद ही जाने की बात स्वीकार ली है तो भी पुलिस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करना चाहती है। इसी वजह से एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना इज्जतनगर प्रभारी व सर्विलांस सेल प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है। ये टीम उन तीर्थस्थलों पर पुष्पेंद्र के जाने का सत्यापन करेगी जहां वह बता रहा है। पुलिस तीर्थयात्रा के टिकट भी मांग रही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि पुष्पेंद्र साजिशन किसी को फंसाने के लिए तो नहीं गया था और उसके साथ साजिश में तो कुछ और लोग शामिल नहीं हैं। ऐसी पुष्टि हुई तो सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी।