{"_id":"5b0704634f1c1b926e8b4709","slug":"social-media-war-over-diesel-petrol-price-is-on-peach","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की कीमतों को लेकर फेसबुक पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल की कीमतों को लेकर फेसबुक पर घमासान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 25 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Petrol-Diesel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के बीच फेसबुक पर पेट्रोल की कीमतों को लेकर घमासान मचा हुआ है। कुछ लोग पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर मोदी सरकार पर तंज कस रहे हैं तो कुछ उनका कांग्रेस के समय के पेट्रोल बिल शेयर कर मोदी सरकार का बचाव कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जोरदार कमेंट कर हमलावर हो रहे हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खासतौर पर पेट्रोल की कीमतें, जो 78.59 रुपये तक पहुंच चुकी हैं। इसी बीच मोदी सरकार के चार साल पूरे हुए तो उनके समर्थकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर सरकार की उपलब्धियां बतानी शुरू कीं तो विरोधी भी सक्रिय हो गए। डॉ. अतुल अग्रवाल ने कमेंट करने वाले अंदाज में पोस्ट शेयर कर बताया कि मोदी सरकार ने तीन साल में एक लाख करोड़ रुपये पेट्रोल से कमाकर भारत का कर्जा उतरवा दिया और राफेल विमान भी खरीद लिए। उन्होंने 17 सितंबर 2013 में 82.87 रुपये और 8 जुलाई 2014 में 80.99 रुपये की दर से खरीदे पेट्रोल का बिल भी फेसबुक पर पोस्ट किया। डॉ. अतुल की फेसबुक आईडी ब्लॉक हुई तो यही पोस्ट डॉ. विमल भारद्वाज ने शेयर करते हुए कहा कि मोदी विरोधियों ने उनकी आईडी ब्लॉक करा दी। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने राय दी कि अगर प्रदेश सरकारें टैक्स हटाकर भाजपा से पेट्रोल की कीमतें कम करने की मांग करतीं तो प्रयास समर्थक कहलाता। अनुज विक्रम ने एक जोक पोस्ट किया, पेट्रोल पंप की लाइन में खड़ा आखिरी बाइक सवार चिल्लाया-आगे जल्दी बढ़ो भाई, वरना मेरा नंबर आने तक मोदी जी पेट्रोल पर एकाध रुपया और बढ़ा देंगे। अर्जुन नानू ने भी बढ़ती कीमतों पर तंज कसा कि पेट्रोल की कीमतें तो एक महीने में जमीन पर आ जाएंगी, गरीबों की तरह जीना और साइकिल पर चलना सीख लो।
ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, बढ़ेगी महंगाई
बरेली कॉलेज में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो. रीना अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों से बहुत सारी चीजें जुड़ी होती हैं। डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ेंगी तो उससे ट्रांसपोर्ट महंगा होगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से किसी भी उत्पाद के बाजार तक पहुंचने की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी। इस तरह पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी महंगाई को बढ़ावा देगी।