फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social media has led to an increase in marital disputes.

Bareilly News: सोशल मीडिया से बढ़े वैवाहिक विवाद

Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Social media has led to an increase in marital disputes.
बरेली। बरेली कॉलेज के समाजशास्त्र के शोधार्थियों ने नगर क्षेत्र के परिवारों पर एक सर्वे पूरा किया है। अध्ययन के अनुसार, 95 फीसदी परिवार इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। इस सर्वे में 300 परिवारों को शामिल किया गया। इसमें सामने आया है कि सोशल मीडिया ने परिवार और विवाह जैसी सामाजिक संस्थाओं को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित किया है।
विज्ञापन

समाजशास्त्री डॉ. नवनीत अहूजा और नलिनी राजपूत ने अप्रैल माह में यह अध्ययन पूरा किया। शोधार्थियों के अनुसार, डिजिटल क्रांति के कारण सोशल मीडिया ने मानव जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया ने संचार को सरल, तीव्र और वैश्विक बनाया है। वहीं, इसने पारिवारिक संबंधों, वैवाहिक निर्णयों, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक व्यवहार में व्यापक परिवर्तन भी उत्पन्न किए हैं।
विज्ञापन

सर्वे में 71.67 फीसदी परिवारों ने माना कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से वैवाहिक जीवन में धोखाधड़ी या विवाद की संभावना बढ़ जाती है। 50.67 फीसदी परिवारों ने माना कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ जाते हैं। इसमें स्टेटस व स्टोरी देखकर प्रतिक्रिया देना या न देना दोनों तरह की गतिविधियां शामिल हैं। हालांकि, 50 फीसदी लोगों ने सोशल मीडिया को जीवन साथी चुनने के लिए उपयोगी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक मूल्यों में बदलाव
शोधकर्ताओं का मानना है कि सोशल मीडिया ने परिवारों के मूल्य, आचार-विचार और नैतिकता को बदल दिया है। इसका असर बच्चों, युवाओं और वृद्धों सभी पर पड़ा है। बरेली नगर क्षेत्र में विवाह-विच्छेद, आपसी तालमेल की कमी, दंपती जीवन में अविश्वास, ईर्ष्या और झगड़े बढ़ रहे हैं। विवाह पूर्व और विवाहेतर संबंधों में वृद्धि भी देखी गई है। 67.67 फीसदी लोगों ने माना कि विवाह के परंपरागत स्वरूप पर सोशल मीडिया का प्रभाव पड़ा है। 50 फीसदी लोगों ने विवाहेतर संबंधों में वृद्धि स्वीकार की।

सोशल मीडिया के उपयोग के आंकड़े
सर्वे के अनुसार, 76.34 फीसदी लोगों ने सोशल मीडिया की आदत होने की बात मानी। परिवार में सर्वाधिक उपयोग करने वाले सदस्य युवा हैं, जिनकी संख्या 63.33 फीसदी है। इसके बाद माता-पिता 15 फीसदी, बच्चे 13.3 फीसदी और बुजुर्ग 8.34 फीसदी हैं। सोशल मीडिया का सर्वाधिक उपयोग स्मार्ट फोन (72.33 फीसदी) के माध्यम से होता है। लैपटॉप का उपयोग 13.33 फीसदी और टैबलेट का उपयोग 0.68 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed