फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   So Swami Prasad Maurya quota Saffron party would enter

तो स्वामी प्रसाद मौर्य के कोटे से भाजपा में दाखिल होंगे केसर

Wed, 10 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी केसर सिंह ने अब सीधे रास्ते के बजाय बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए भाजपा में इंट्री की कोशिश तेज कर दी है। उनकी यह कोशिश रंग भी ला सकती है क्योंकि मौर्य ने अपने समर्थक बसपा नेताओं की भाजपा हाईकमान को दी लिस्ट में केसर सिंह का नाम भी शामिल किया है। 
विज्ञापन

बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद भाजपा में शामिल होने की कोशिश की थी।  क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह उनकी पैरवी कर रहे थे।  पिछले महीने केसर सिंह की ज्वाइनिंग लगभग तय हो गई थी।  वह लखनऊ गए और पार्टी कार्यालय पर उनकी ज्वाइनिंग का ऐलान किया जाता, उससे पहले ही नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के कई नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर विरोध जता दिया। डॉ. एमपी आर्या और भुजेंद्र गंगवार ने यहां तक कह दिया कि अगर केसर सिंह की ज्वाइनिंग हुई तो वे विरोध करेंगे। नतीजतन, भाजपा हाईकमान ने उनकी इंट्री रोक दी और केसर सिंह को बैंरग लौटना पड़ा। अब बसपा में रहते स्वामी प्रसाद मौर्य के निकट संबंधों के चलते उन्होंने उनके जरिए ज्वाइनिंग की कवायद छेड़ दी है। दो दिन पहले मौर्य भाजपा में शामिल हुए तो उन्होंने बसपा से अपने साथ आने वाले नेताओं के नाम की लिस्ट में केसर को भी रखा है। 
विज्ञापन

 मैं तो बरेली में हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य विधान परिषद में हमारे नेता सदन रहे हैं इसलिए उनसे निकटता है। उनके आदेश का पालन किया जाएगा। फिलहाल तो मैं चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुका हूं।-केसर सिंह, पूर्व एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

केसर सिंह का हमारी पार्टी में काफी विरोध हो गया है। उनके अलावा भी दूसरे दलों के बहुत सारे नेता भाजपा में आने को व्याकुल हैं लेकिन उनके बारे में निर्णय पार्टी हाईकमान को करना है।
-धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed