फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   So far 9368 MT wheat procurement from 1374 farmers at government centers

सरकारी सेंटरों पर अब तक 1374 किसानों से 9368 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Fri, 24 Apr 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
So far 9368 MT wheat procurement from 1374 farmers at government centers
wheat - फोटो : अमर उजाला
आवक बढ़ने के साथ ही भंडारण की दिक्कत बढ़ी, कोलकाता ने मंगवाया वारदाना
विज्ञापन

बरेली। सरकारी सेंटरों पर 15 अप्रैल से अब तक 1374 किसानों से 18 करोड़ रुपये मूल्य का गेहूं खरीदा जा चुका है। प्रशासन का दावा है कि इन सभी किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। सेंटरों पर गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही इसके भंडारण में दिक्कत आ रही है। इसके लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने कोलकाता से बोरों की पांच हजार गांठें मंगवा ली हैं। प्रत्येक गांठ में पांच सौ बोरे हैं। इसके अलावा एक हजार गांठें गुजरात से मंगवाई जा रही हैं।

प्रशासन इस बार 115 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद कर रहा है। अब तक 9368 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसका करीब 18 करोड़ का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है। पिछले साल के मुकाबले अब तक 11 हजार मीट्रिक टन ज्यादा खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ सुनील भारती का कहना है कि पिछले साल खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी, जबकि इस बार लॉकडाउन की वजह से खरीद 15 दिन विलंब से शुरू हो सकी है। चूंकि सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ रही है, लिहाजा उसके भंडारण के लिए वारदाना की कमी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed