{"_id":"6a0872ce3ab872c9ce04887c","slug":"snake-came-out-of-a-bag-while-removing-clothes-biting-a-young-man-in-bareilly-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कपड़े निकालते समय बैग से निकला सांप, युवक को डसा, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कपड़े निकालते समय बैग से निकला सांप, युवक को डसा, जिला अस्पताल में भर्ती
Sat, 16 May 2026 07:06 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 07:06 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के गांव कुमरा निवासी युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब उसने कपड़े निकालने के लिए बैग में हाथ डाला। बैग में छिपे सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
इसी सांप ने युवक को डसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के गांव कुमरा में एक युवक को उस समय सांप ने डंस लिया जब वह अपने बैग से कपड़े निकाल रहा था। सांप बैग के अंदर छिपा हुआ था। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
25 वर्षीय मनोज शनिवार सुबह नहाने के बाद कपड़े निकालने के लिए बैग खोला। इसी दौरान बैग में पहले से मौजूद सांप ने उसके सीधे हाथ की अंगुली में डस लिया। युवक को सांप द्वारा डसन से घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्य तुरंत मनोज को जिला अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया है। चिकित्सकों के अनुसार, मनोज की हालत अब खतरे से बाहर है और उसमें सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
बिना देर किए युवक को अस्पताल पहुंचाया
मनोज की बहन रोशनी ने बताया कि शनिवार सुबह यह घटना हुई। मनोज ने जैसे ही कपड़े निकालने के लिए बैग में हाथ डाला, सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बिना देर किए मनोज को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। चिकित्सकों की निगरानी में मनोज का उपचार जारी है।
विज्ञापन