{"_id":"5a95610e4f1c1b78028b6cdc","slug":"smuggling-of-liquor-from-haryana-gaining-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंचुए की खाद की आड़ में हरियाणा की शराब की तस्करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंचुए की खाद की आड़ में हरियाणा की शराब की तस्करी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के करीब आते ही हरियाणा मार्का की शराब की खेप बरेली पहुंचने लगी है। बिथरीचैनपुर पुलिस ने रजऊ के पास एक ट्रक को पकड़कर करीब 20 लाख रुपये की अंग्रेजी (हरियाणा मार्का) शराब बरामद की। पुलिस की घेराबंदी देखकर दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए, जबकि ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब तस्करों ने केंचुए की खाद की पेटियों की आड़ में शराब तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
बिथरीचैनपुर पुलिस ने होली से पहले पटना को जाने वाली अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। मंगलवार को थाना प्रभारी राजेश सिंह, रजऊ चौकी के प्रभारी बलिस्टर त्यागी चौकी पर चेकिंग करा रहे थे। एक ट्रक पीवी 11 नंबर प्लेट के साथ आता हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की बैरिकेटिंग के चलते भाग नहीं सका। दो शराब तस्कर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने चालक राजेश पुत्र चांद सिंह निवासी 111 कोठी अंबाला को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि जो तस्कर फरार हुए हैं, उनके नाम गौरव पुत्र नेपाल सिंह जिला पटियाला अंबाला और दीपू पुत्र सुरेश निवासी हरदोई शाहबाद है। पुलिस मान रही है कि इस गाड़ी के आगे एक टोही गाड़ी भी थी, लेकिन वह भाग निकली।
विज्ञापन