फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler arrested with 260 grams of smack

Bareilly News: 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 260 grams of smack
पलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस।
मीरगंज। पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात पुलिस ने गुगई मनकरा तिराहा के पास से सलीम पुत्र आसिक अली निवासी खनागौटिया, थाना सीबीगंज को गिरफ्तार किया है। सलीम की तलाशी के दौरान उसके पास से 260 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह स्मैक उसने प्रेमपाल पुत्र रमई, निवासी ग्राम गुलड़िया मीरगंज से खरीदी थी। पुलिस के अनुसार प्रेमपाल पहले भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त रहा है और जेल भी जा चुका है। सलीम ने बताया कि वह इस स्मैक को अपने क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने सलीम के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed