फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler arrested with 10.5 kg of opium brought from Nepal

नेपाल से लाई गई 10.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 10.5 kg of opium brought from Nepal
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

एसटीएफ ने कैंट पुलिस के साथ सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा
विज्ञापन

बदायूं रोड के पास प्रगतिनगर कॉलोनी का रहने वाला है तस्कर श्याम

बरेली। नेपाल से अफीम की तस्करी करने वाले युवक को एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े दस किलो अफीम बरामद हुई है।
एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल रही थी नेपाल से बड़ी मात्रा में अफीम भारत लाई जा रही है। अफीम को फलों की टोकरी में छिपाकर उत्तराखंड के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाया जा रहा है। शनिवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि नेपाल से लाई गई अफीम की खेप सेटेलाइट बस स्टैंड से होकर ले जाई जा रही है। इस पर एसटीएफ ने कैंट पुलिस की मदद से घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सुभाषनगर थानाक्षेत्र की प्रगतिनगर कॉलोनी का श्याम बाबू गुप्ता है। उसकी कार से पुलिस ने दस किलो पांच सौ ग्राम अफीम बरामद की है।

इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुुमार सिंह ने बताया कि श्याम बाबू अफीम को नेपाल से 65 हजार रुपये किलो में खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत हरियाणा के सोनीपत में अर्जुन जाट को पांच से छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम की दर से फुटकर में सप्लाई करता था। एसटीएफ की पूछताछ में यह भी पता चला कि पहले श्याम बरेली के ही अकरम से अफीम खरीदता था। अकरम को एसटीएफ ने जेल भेज दिया तो श्याम नेपाल से अफीम लाकर सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed