फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart meter itself unaware of billing system, consumer upset

Bareilly News: स्मार्ट मीटर ही बिलिंग सिस्टम से अनजान, उपभोक्ता परेशान

Thu, 07 Sep 2023 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Smart meter itself unaware of billing system, consumer upset
बरेली। स्मार्ट मीटर... सिफ नाम के ही स्मार्ट हैं। बिलिंग सिस्टम से इनका कोई ताल्लुक नहीं। इसकी वजह से ऑटोमेटिक सिस्टम फेल है। बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन कट तो जाता है, लेकिन जमा करने पर जुड़ता नहीं। इसके लिए उनको अभियंताओं के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें दो-तीन दिन लग जाते हैं। शहर में 2.10 लाख उपभोक्ता हैं। हरुनगला, कुतुबखाना और सिविल लाइंस क्षेत्र के 57 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं पर न तो साफ्टवेयर अपडेट हुआ, न ही सिस्टम। ऐसे में लोग चार माह से परेशानी झेल रहे हैं। तीन बाद स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शन जुड़ रहे हैं। चार महीने से भी ज्यादा समय से सिस्टम फेल है।
विज्ञापन


उपभोक्ता बिल जमा होने की सूचना दें, तत्काल उनका कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। जहां तक सिस्टम अपडेट होने की बात है, यह मुख्यालय से ही होना है। इस पर काम चल रहा है। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन

बन्नूवाल कॉलोनी निवासी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पहले बिजली कटती थी पर बिल जमा करते ही तत्काल आपूर्ति बहाल हो जाती थी। अब यह ऑटोमेटिक सिस्टम ठप है। बिल जमा करने के बाद बिजली जुड़वाने के लिए उपभोक्ताओं को जेई से संपर्क करना पड़ता है। जेई से संपर्क होने तक अंधेरे में रहना पड़ता है। अबकी बार परिवार घर पर था। वह बाहर थे। बिजली बिल जमा कर दिया, लेकिन परिवार के सदस्य जेई को बिल जमा होने का मेसेज नहीं कर सके। उनको कई घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को जमा किया बिल, सोमवार को जुड़ी बिजली
आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग इंस्टीट्यूट में सेवारत अवनीश कुमार ने बताया कि बिल जनरेट होने पर मेसेज नहीं आता। बिल भी नहीं आता। इससे ड्यू डेट की जानकारी नहीं हो पाती। जब बिजली कटती है तब इस पर ध्यान जाता है। इसके बाद बकाया पूछकर जमा करते हैं। अगर रविवार का अवकाश पड़ गया तो अभियंता बिजली जोड़ते ही नहीं। अबकी बार मैंने शनिवार को बिल जमा किया था लेकिन कनेक्शन सोमवार को जुड़ा। अगर ऑटोमेटिक सिस्टम बहाल जाए तो उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आएगी।




शहर के 1.5 लाख उपभोक्ताओं को अभी स्मार्ट मीटर लगने का इंतजार है। रीवैंप योजना में स्मार्ट मीटर लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई। पहले जो टेंडर पड़े थे वे निरस्त हो गए। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि खरीद प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से चल रही है। जैसे ही मीटर मिलेंगे, उन्हें लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed