{"_id":"697138c896c32c1b590e9e40","slug":"smart-meter-installation-work-slow-line-loss-not-decreasing-bareilly-news-c-4-vns1074-812000-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमा, कम नहीं हो रहा लाइन लॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमा, कम नहीं हो रहा लाइन लॉस
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई शुरू करने का आदेश
बरेली। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की धीमी गति के कारण लाइन लॉस कम नहीं हो रहा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बुधवार को चयनित क्लस्टर इज्जतनगर में लाइन लॉस, एटीसी लॉस और राजस्व वसूली की समीक्षा की तो यह तथ्य सामने आया। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगा रही कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
मुख्य अभियंता ने बकायेदारों से भी बात की और आरसी की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया भुगतान करने का सुझाव दिया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि एक लाख या इससे अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने इज्जतनगर के रहपुरा निवासी बकायेदार नाथिया 107149 रुपये, यास्मीन बेगम 83919 रुपये, आसमा बी 72198 रुपये, तारा बी 217058 रुपये, जाकिर खान 110516 रुपये, वसीम अहमद 317026 रुपये के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली का आदेश दिया।
चौपुला और किला फीडर पर तीन घंटे बंद रही आपूर्ति
किला और चौपुला फीडर पर बुधवार को तीन-तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम चार बजे किला फीडर ब्रेक डाउन हो गया। तीन घंटे के बाद फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की जा सकी। इधर चौपुला फीडर के ट्रांसफार्मर के मीटर में चिप लगाने के दौरान तीन घंटे कटौती की गई। संवाद