फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart meater

फोन पर मिलेगी बिल की जानकारी भरा नहीं तो बंद हो जाएगी सप्लाई

Fri, 27 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
smart meater
बरेली। मार्च के अंत तक पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। उपभोक्ताओं को ये मीटर कई सुविधाएं देगा। स्मार्ट मीटर को फोन से कनेक्ट कर बिजली की खपत, रीडिंग और बिल की जानकारी कहीं भी ली जा सकेगी। इस मीटर में कोई छेड़खानी करना भी मुमकिन नहीं होगा। ऐसी कोई कोशिश करते ही लखनऊ में लगा सर्वर बिजली विभाग को अलर्ट मेसेज जारी कर देगा। बिल न जमा करने पर सप्लाई भी रोक देगा और बिल जमा करने पर सप्लाई खुद ब खुद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने अगले छह महीनों में शहर के सभी 1.85 लाख कनेक्शनों पर ये मीटर लगाने की योजना तैयार की है। बुधवार को छह उपकेंद्र से जुड़े कनेक्शनों पर नए मीटर लगाने का अभियान शुरू हो गया। जोनल चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रयोग के तौर पर मढ़ीनाथ सबस्टेशन के सिठौरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे जहां इनकी परफारमेंस बेहतर मिलने के बाद पूरे शहर में इसे लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए नामित की गई कंपनी को मार्च तक पूरे शहर में मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस मीटर को आगे चलकर प्रीपेड में भी बदला जा सकेगा। एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, शाहदाना, कुतुबखाना, किला, जगतपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे उपकेंद्रों के क्षेत्र में मीटर लगेंगे। एसई ग्रामीण तारिक जलील, एक्सईएन परीक्षण खंड कर्म सिंह ने मीटर की खूबियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed