फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City voting 24 thousand mark

स्मार्ट सिटी की वोटिंग में 24 हजार का आंकड़ा पार

Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए अब लोगाें की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है। रेट्रोफिटिंग के लिए लोग अपने- अपने क्षेत्र को ज्यादा प्रमुखता दे रहे हैं। पहले दिन जहां मात्र 750 लोगों ने वोटिंग की थी। अब यह बढ़कर तीसरे दिन 24 हजार से ऊपर पहुंच गई है। अभी भी पीलीभीत बाईपास वोट करने वालों की पहली पसंद है। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग में कंसलटेंट एजेंसी और नगर निगम की राय में जो क्षेत्र सबसे ज्यादा आगे माना जा रहा था उससे शहरवासियाें ने किनारा करना शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस वोटिंग के मामले में पहले दिन सबसे आगे था, लेकिन अचानक राजेंद्रनगर और पीलीभीत बाईपास के लोगों ने वोटिंग में दिलचस्पी ली तो सिविल लाइंस काफी पिछड़ गया है। सोमवार को शाम साढ़े 7 बजे तक 24709 लोगों ने वोटिंग की है। रात भर में यह और बढ़ गई। वोटिंग करने वालाें में लोग अपने क्षेत्रों को अधिक प्रमुखता दे रहे हैं। 
विज्ञापन

- यह रही वोटिंग 
एरिया एक सिविल लाइंस- 14 प्रतिशत
एरिया दो पीलीभीत बाईपास- 51 प्रतिशत
एरिया तीन राजेंद्रनगर- 33 प्रतिशत
- कल से ऑफलाइन वोटिंग 
दराशॉ एजेंसी के देवेश ने बताया कि मंगलवार से ऑफलाइन वोटिंग शुरू होगी। इसके लिए नगर निगम में ही लोग एक बॉक्स के अंदर अपनी राय और वोट दे सकते हैं। पर्चे नगर निगम में ही मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब पैन सिटी पर चलने लगा काम 
कंसलटेंट एजेंसी दराशॉ ने एक तरफ रेट्रोफिटिंग के लिए शहर के बेस्ट क्षेत्र को चुनने का काम जनता पर छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर पूरे शहर की मूलभूत सुविधाआें को सुधारने के लिए पैन सिटी पर काम शुरू हो गया है। एजेंसी के कर्मियाें ने बताया कि पैन सिटी के  अंतर्गत पूरे शहर में ट्रांसपोर्ट, सीवर लाइन, पाइप लाइन, बिजली, सॉलिड वेस्ट और अन्य सुविधाआें को सुधारने का प्लान बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed