फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City project got the final touch

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को मिला फाइनल टच

Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को लगभग फाइनल टच मिल चुका है। कंसल्टेंट एजेंसी दराशा एंड प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट टी आनंद मोहन ने शब्दों और भाषायी गड़बड़ियों को दूर कर प्रोजेक्ट के प्रत्येक बिंदु की बारीकी से समीक्षा की। कल तक प्रोजेक्ट पूरी तरह से फाइनल हो जाएगा। 29 जून को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में जमा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट बरेली की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पांच स (शिल्पकार बरेली, सुशासित बरेली, संचालित बरेली, सुखद बरेली और सुरक्षित बरेली) पर आधारित 1814 करोड़ की लागत वाले स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में डिजीटल गवर्नेंस, कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम, रोजगार के अवसर पैदा करने और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में बरेली को हैंडीक्राफ्ट, जरी जरदोजी, कैने फर्नीचर, बैंबो काइट, माझा और सुरमा के अलावा मेडिकल और एजूकेशन हब के रूप में विकसित करने के सुझाव दिए गए हैं। कंसल्टेंट एजेंसी के प्लानिंग हेड मुजीबुर्रहमान ने बताया कि राज्य हाई पावर कमेटी से पास होने के बाद स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है। ये अंतिम चरण में है। केंद्र सरकार को 30 जून तक प्रोजेक्ट भेजा जाना है लेकिन इसे एक दिन पहले ही भेज दिया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed