{"_id":"5f762f5d8ebc3e9ba3265227","slug":"smart-city-markets-and-vip-areas-will-be-illuminated-by-high-light-lights-bareilly-news-bly421739892","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटीः हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएंगे बाजार और वीआईपी इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटीः हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएंगे बाजार और वीआईपी इलाके
विज्ञापन
नई लगी हाईमास्ट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सड़कों पर लगाई जाएंगी 40 हाईमास्ट लाइट, काम शुरू
विज्ञापन
बरेेली। शहर के वीआईपी इलाके और बाजार जल्द ही हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएंगे। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के दायरे में आने वाले छह वार्डों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.12 करोड़ की लागत से 40 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। दामोदार पार्क, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा समेत 16 चिन्हित स्थानों पर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है।
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजमेट कंसल्टेंट ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक कंपनी को शहर में हाईमास्ट लाइटें लगाने का ठेका दे दिया है। पहले दौर में चौकी चौराहा, पुलिस लाइंस, चौपुला रोड, पुलिस क्वार्टर, सुभाषनगर, कलक्ट्रेट रोड, राम लोहिया पार्क रोड, अक्षर विहार, बियाबानी कोठी रोड, पटेल चौक, प्रसाद सिनेमा, नावल्टी रोड, मोती पार्क पार्किंग, साहू गोपीनाथ रोड पर लाइट लगाई जाएंगी और दूसरे दौर में मिशन अस्पताल रोड, पुलिस लाइंस गेट, चौधरी चरण सिंह पार्क, एसएसपी, डीआईजी अफिस, गांधी उद्यान, डूडा ऑफिस, अंबेडकर पार्क, पंजाबी मार्केट में लाइटें लगाई जाएंगी।