{"_id":"572b98fe4f1c1b4e345cdb02","slug":"smart-city-come-to-suggest-sat-down-with-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर सुझाव देने आए, समस्याएं लेकर बैठ गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर सुझाव देने आए, समस्याएं लेकर बैठ गए
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 06 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर की समस्याएं इतनी हैं कि स्मार्ट सिटी लोगाें को अभी दूर की कौड़ी नजर आती है। तभी तो नगर निगम में हुई उद्यमी, बिल्डर और शिक्षकों की बैठक में सभी अपनी- अपनी समस्याएं लेकर बैठ गए। जैसे मौका मिला बोलने का, लोगाें ने नीयत और विजन पर ही सवाल खड़े कर दिए। बाद में लोगों को बताया गया कि यह स्मार्ट सिटी की बैठक है। इसमें केवल अपने सुझाव ही दें।
मेयर डॉ. आईएस तोमर के कक्ष में हुई बैठक में कंसल्टेंट एजेंसी दराशा के चीफ टाउन प्लानर मुजीबुर रहमान ने लोगों को स्मार्ट सिटी के बारे में सुझाव और इसमें आने वाली समस्या के बारे में बताने को कहा। लोगों ने समस्या गिनानी शुरू कर दी। व्यापारी रामकुमार अग्रवाल ने कहा कि शहर में विकास के लिए ठेकेदार खुद यह कबूल करता है कि उसको कमीशन देना पड़ता है तो स्मार्ट सिटी को लेकर नीयत समझ सकते हैं। इसलिए पहले नीयत साफ करें, शहर स्मार्ट सिटी बनेगा। वहीं अन्य ने जलभराव, अतिक्रमण की समस्या उठा भी मौका पाकर उठा दी।