{"_id":"5e2204fa8ebc3e4b4e197cd5","slug":"smart-city-bareilly-news-bly392320739","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव को देख बढ़ी नारेबाजी, चीफ इंजीनियर पर पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव को देख बढ़ी नारेबाजी, चीफ इंजीनियर पर पड़ी भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहगल ने चीफ इंजीनियर से पूछा- आंदोलन करा रहे हो, कैसे होगी राजस्व वसूली
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल विकास भवन में समीक्षा बैठक कर थे और दूसरी ओर बिजली कर्मी अपनी मांगाें को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में धरने पर डटे थे। सहगल ने समीक्षा बैठक में कम राजस्व वसूली पर चीफ इंजीनियर से पूछा, यह क्या हो रहा है, आप आंदोलन करा रहे हैं। वसूली का लक्ष्य कैसे पूरा होगा।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी आंदोलनकारी तकनीकी सहायक (टीजी-2) सुबह दस बजे से ही चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में एकत्र होने लगे थे। उसी दौरान प्रमुख सचिव नवनीत सहगल नगर निगम में निरीक्षण करने निकले। बीते दिन की तरह ही शुक्रवार को भी जब प्रमुख सचिव का काफिला निकला तो धरना दे रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी तेज कर दी। इससे नाराज सहगल ने विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान कम राजस्व पर चीफ इंजीनियर को आड़े हाथ ले लिया। पूछा, क्या आप आंदोलन करा रहे हैं, यह सब क्या चल रहा है, राजस्व वसूली का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। इस पर चीफ इंजीनियर तारिक मतीन असहज हो गए और कोई जवाब देते नहीं बना।
बैठक पूरी होते ही चीफ इंजीनियर ने जेई संगठन को वार्ता के लिए बुलाया। जेई संगठन पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, आरके झा, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीश गुप्ता आदि ने बताया कि चेकिंग के दौरान होने वाले हमलों को लेकर विभाग संवेदनशील नहीं है। एक्सईएन चतुर्थ की शिकायत भी की। कहा, सिर्फ एक क्षेत्र को टारगेट करके कार्रवाई हो रही है। इस पर चीफ ने कहा कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली में जुटने को कहा।